आर्मीमैन सावन बरवाल ने 48 साल पुराना मैराथन नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा

रोटर्डम, (नीदरलैंड), 12 अप्रैल (वार्ता) हवलदार सावन बरवाल ने रविवार को 2026 एनएन मैराथन रोटर्डम में हिस्सा लेते हुए मैराथन में 48 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया।

बरवाल ने 2 घंटे 11 मिनट और 58 सेकंड में मैराथन पूरी की, और सूबेदार शिव नाथ सिंह के 1978 में बनाए गए 2 घंटे और 12 मिनट के नेशनल रिकॉर्ड को बेहतर बनाया।

कुल मिलाकर 2026 एनएन मैराथन रोटर्डम इथियोपिया के गुए अडोला ने जीता, जिन्होंने 2:03:54 का समय निकाला, उनके हमवतन टेसफे डेरिबा 2:04:15 के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि बेल्जियम के बशीर आब्दी 2:04:19 के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे। बरवाल ने रेस 20वें स्थान पर खत्म की।

 

 

Next Post

आरसीबी ने मुम्बई इंडियंस को दिया 241 रनो का लक्ष्य

Sun Apr 12 , 2026
मुम्बई, 12 अप्रैल (वार्ता) फिल सॉल्ट (78), विराट कोहली (50) कप्तान रजत पाटीदार (53) की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 20वें मुकाबले में मुम्बई इंडियंस के खिलाफ चार विकेट पर 240 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। […]

You May Like