
जबलपुर। दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान दलित युवक तरुण खटीक की निर्मम हत्या के विरोध में खटीक समाज ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। 360 गोत्रीय खटीक समाज के अध्यक्ष राजकुमार भोजक ने कहा कि यह घटना पूरे समाज को झकझोर कर रख गई है और कमजोर वर्गों में भय पैदा कर रही है। ज्ञापन में दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा, फांसी की सजा, पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी देने की मांग की गई। इस मौके पर रमेश पिपरा, मगनलाल पटारिया, शैलेन्द्र भोजक, खूबचंद तोमर, महेंद्र जांगड़े, करन भोजक, महेश रत्नाकर, हीरा राजू, संजय पटारिया, प्रेम घनघोरिया, कपिल भोजक, गुड्डा घनघोरिया, जीत जांगड़े, विकल किरार, रविंद्र तोमर, नीलेश महार, अंकित नायक, अतीश खटीक, सात्विक भोजक, अमन खटीक शामिल थे।
