शहर कांग्रेस सेवा दल ने किया मालवीय की प्रतिमा का शुद्धिकरण 

जबलपुर। 8 मार्च को क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत की खुशी में मालवीय चौक स्थित भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर चढ़कर हुई अपमानजनक घटना के विरोध में नगर कांग्रेस सेवा दल और महिला कांग्रेस ने प्रतिमा का अभिषेक दूध, गंगाजल और नर्मदा जल से शुद्धिकरण किया। विधायक लखन घनघोरिया ने कहा कि प्रशासन को ऐसे मामलों में कड़ाई से कार्रवाई करनी चाहिए। नगर कांग्रेस सेवा जिला अध्यक्ष सतीश तिवारी, उमेश पटेल और राकेश चक्रवर्ती ने कार्यक्रम का संयोजन किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक लखन घनघोरिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश यादव, इंदिरा पाठक तिवारी, रेखा जैन, कांग्रेस सेवा दल प्रवक्ता जितेंद्र यादव, पार्षद गुड्डूनवी और सेवादल सदस्य हिमांशु मिश्रा, विष्णु विनोदिया, अनिल गुप्ता, अशोक यादव, मनोज नामदेव, सनी जैन, राहुल चौबे, पूनम सोनकर, फिरोज ठाकरे सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Next Post

भाजपा ने पश्चिम बंगाल के लिए 144 उम्मीदवार घोषित किये, सुवेंदु इस बार देंगे ममता को टक्कर

Mon Mar 16 , 2026
नयी दिल्ली, 16 मार्च (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपने 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी जिसमें विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम के साथ-साथ भवानीपुर सीट से भी उम्मीदवार बनाया गया है जहां उनका मुकाबला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से […]

You May Like