1 लाख से ऊपर बकायादारों के खिलाफ निगम चलाएगा अभियान

जबलपुर: शहर की बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से नगर निगम ने राजस्व वसूली अभियान में तेजी ला दी है। इसी को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने निर्देशित किया कि शहर में बेहतर सड़कें, स्वच्छ जल और आधुनिक अधोसंरचना के लिए राजस्व की उपलब्धता आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि सम्पत्तिकर और जलकर का समय पर भुगतान करें। वहीं डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण शुल्क, किराया, लीज और अनुज्ञप्ति लाइसेंस शुल्क भी नगर निगम में जमा कर सहयोग प्रदान करने का भी जनता से अनुरोध किया गया है।

वहीं वसूली अभियान के संबंध में निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने भी राजस्व वसूली अभियान में लगे सभी अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि 16 संभागों के 79 वार्डो में चिन्हित 1 लाख से ऊपर के बकायादारों की सूची लेकर फील्ड में निकलें और करदाताओं से बकाया करों की राशि जमा करने अनुरोध करें।इस मौके पर महापौर ने राजस्व वसूली अभियान की समीक्षा बैठक के दौरान राजस्व अमले को भी पिछले वर्ष से इस वर्ष 25 प्रतिशत तक बढ़ाकर वसूली का लक्ष्य प्राप्त करने निर्देश प्रदान किये। बैठक के दौरान महापौर ने उपस्थित सभी अमले से कहा कि लक्ष्य से अधिक वसूली करने वाले अमले को पुरस्कृत किया जायेगा वहीं कम वसूली करने वाले राजस्व अमले को दंडित किया जाएगा।
रेलवे, बीएसएनएल, विद्युत मंडल से भी जमा कराएं राशि
वसूली अभियान के संबंध में अपर आयुक्त अरविन्द शाह ने सभी अमले को निर्देशित कर कहा कि शहरी क्षेत्रों में बहुत से शासकीय कार्यालय संचालित हैं इसके साथ-साथ रिछाई उद्योगिक क्षेत्र में औद्योगिक कार्य चल रहे हंै जिनके उपर टैक्स बकाया है। इन सभी लोगों से भी सम्पर्क करके टैक्स जमा कराएं। उन्होंने रेल्वे, बी.एस.एन.एल., विद्युत मंडल, आई.टी. पार्क के साथ-साथ अन्य शासकीय कार्यालय प्रमुखों से सम्पर्क कर वसूली करने के निर्देश दिये हैं। बैठक के दौरान राजस्व प्रभारी एम.आई.सी. सदस्य डॉं. सुभाष तिवारी, अपर आयुक्त अरविन्द शाह, सहायक आयुक्त आनंद मिश्रा, राजस्व प्रभारी मयंक चौरसिया, के साथ सभी संभागीय अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, बाजार निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।

Next Post

तमिलनाडु में मछुआरों ने किया भूख हड़ताल, केंद्र और राज्य सरकार से साथियों की रिहाई कराने की मांग की

Sun Feb 22 , 2026
चेन्नई, (वार्ता) तमिलनाडु में विभिन्न मछुआरा संघों ने शनिवार को एक दिन की हड़ताल रखी और समुद्र से दूर रहे। प्रदर्शनकारियों ने श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों द्वारा मछुआरों की हाल की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की और उनकी तत्काल रिहाई की मांग की। साथ ही उन्होंने केंद्र और तमिलनाडु सरकार […]

You May Like