शिव संकल्प साहित्य परिषद ने प्रमोद शर्मा को किया सम्मानित

नर्मदापुरम। नगर की प्रतिष्ठित धार्मिक, साहित्यिक संस्था शिव संकल्प साहित्य परिषद द्वारा गुरुपूर्णिमा की पूर्व संध्या पर पत्रकार और साहित्यकार प्रमोद शर्मा का सम्मान किया। संस्था ने उन्हें “काव्य दीप” की उपाधि प्रदान की। यह सम्मान संस्था के गिरिमोहन गुरु, आचार्य अजय दुबे, प भालचंद्र खड्डर ने प्रदान किया।

ज्ञात रहे कि संस्था ने उन्हें उक्त सम्मान उनकी प्रथम कृति “उड़ गए दिवस पखेरू” की हिंदी साहित्य अकादमी की प्रथम कृति अनुदान योजना में शामिल होने के लिए दिया। ज्ञात रहे कि उनकी यह कृति प्रकाशन की प्रक्रिया में है। शीघ्र ही यह कृति पाठकों के हाथों में होगी। उनका सम्मान होने पर शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।

Next Post

युवक की हत्या करने सिर में पटका पत्थर

Wed Jul 9 , 2025
जबलपुर। गोराबाजार थाना अंतर्गत दुर्गा मंदिर के पास धक्का लगने की बात पर उपजे विवाद पर बदमाश ने फौज में जाने की तैयारी कर रहे युवक की हत्या करने सिर में पत्थर पटक दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले […]

You May Like