श्रीलंका में शोधपत्र प्रस्तुत करेंगी डॉ. नीति पांडे

ग्वालियर। मध्य भारत शिक्षा समिति द्वारा संचालित माधव विधि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीति पांडे को श्रीलंका की नेशनल पुलिस अकादमी द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय रिसर्च कॉन्फ्रेंस में शोधपत्र प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया गया है। 31 अगस्त और 1 सितंबर को श्रीलंका के निगेंबो में आयोजित होने वाली इस अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में डॉ. पांडे रोल ऑफ फॉरेंसिक साइंस इन प्रोविजनिंग स्पीडी जस्टिस टू रेप विक्टिम विद स्पेशल कॉन्टेक्स्ट टू इंडिया विषय पर अपना शोधपत्र प्रस्तुत करेंगी।

डॉ. नीति के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि उन्हें श्रीलंका की नेशनल पुलिस अकादमी की ओर से सीधे आमंत्रण प्राप्त हुआ है। बताया गया है कि इस कॉन्फ्रेंस के लिए भारत से सीधे आमंत्रित की गईं वे एकमात्र प्रोफेसर हैं। उनके शोध का केंद्र बलात्कार पीडि़तों को शीघ्र न्याय दिलाने में फॉरेंसिक साइंस की भूमिका और भारतीय संदर्भ में इसकी उपयोगिता है। डॉ. पांडे की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह पहली उपलब्धि नहीं है। हाल ही में थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में उन्हें बेस्ट पेपर अवार्ड से सम्मानित किया गया था। श्रीलंका प्रवास के दौरान डॉ. नीति पांडे 3 सितंबर को श्रीलंका के दो विश्वविद्यालयों में गेस्ट लेक्चर भी देंगी। यहां वे विधि एवं फॉरेंसिक साइंस से जुड़े विषयों पर विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ अपने शोध एवं अकादमिक अनुभव साझा करेंगी।

Next Post

अडानी ने रेटिंग एजेंसियों से एकीकृत प्लेटफॉर्म वाले बुनियादी ढांचों के लिए नया फ्रेमवर्क बनाने का किया आग्रह

Mon Aug 31 , 2026
मुंबई, 31 अगस्त (वार्ता) अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने एकीकृत प्लेटफॉर्म वाले बुनियादी ढांचों के लिए नया क्रेडिट फ्रेमवर्क विकसित करने का आग्रह किया। प्रमुख क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों में से एक केयरएज ग्रुप के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री अडानी ने कहा कि कई विश्लेषणात्मक फ्रेमवर्क […]

You May Like