भिण्ड: नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन राजपूत के मार्गदर्शन में देहात थाना प्रभारी शिवप्रताप सिंह राजावत के नेतृत्व में पुलिस ने मुखिबर की सूचना पर दो महिला दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मामला भिण्ड जिले के देहात थाना क्षेत्र का है। एक महिला ने पैर में दर्द का बहाना बनाकर एक युवक को अपने जाल में फसाकर घर छोड़ने के बहाने मदद मांगी।
युवक द्वारा महिला को उसके घर के बाहर छोड़ने पर महिला ने युवक पर चाय पिलाने के लिए महिला ने जोर डाला। पहले से ही महिला ने साजिश रची थी कि युवक पर गैंग रेप का झूठा मामला कर ब्लैकमेल करने का दबाब बनाया जा सके। महिला द्वारा युवक पर जमीन बैचकर रुपये की मांग की जा रही थी। फरियादी की शिकायत पर हनी ट्रैप गैंग का पर्दाफाश पुलिस ने किया है।
