गेहूं उपार्जन कार्य समय पर पूर्ण हो: संभागायुक्त

जबलपुर: संभागायुक्त धनंजय सिंह ने आज संभागीय अधिकारियों के साथ समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी लंबित पत्रों के प्रतिवेदन निर्धारित समय सीमा में प्रेषित करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त द्वारा गेहूं उपार्जन व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई। क्षेत्रीय प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम ने जानकारी दी कि संभाग में 444 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है।

इस वर्ष 2,55,807 किसानों ने अपनी उपज विक्रय हेतु पंजीयन कराया है। उन्होंने बताया कि उपार्जन कार्य की निगरानी के लिए जिला स्तर से लेकर केंद्र स्तर तक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं तथा सभी केंद्रों पर किसानों के लिए शुद्ध पेयजल, छायादार शेड सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।संभागायुक्त ने निर्देश दिए कि नोडल अधिकारी नियमित रूप से उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण करें तथा किसानों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सघन मॉनिटरिंग के माध्यम से सुनिश्चित करें। साथ ही गेहूं उपार्जन से संबंधित सभी कार्य शासन के निर्देशानुसार समय सीमा में पूर्ण किए जाएं।
विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा
मुख्य सचिव बैठक के एजेंडा बिंदुओं की समीक्षा
बैठक में मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव स्तर की मॉनिटरिंग में शामिल विषयों की भी समीक्षा की गई। संभागायुक्त ने मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम को प्रभावी बनाने तथा चिन्हित बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने गर्भवती महिलाओं के एएनसी पंजीयन, सिकल सेल एवं टीबी स्क्रीनिंग तथा एच.पी.वी. टीकाकरण अभियान के लक्ष्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही स्कूल शिक्षा, जनजाति कार्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की गई।
सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों पर सख्ती
संभागायुक्त धनंजय सिंह ने सीएम एवं सीएस मॉनिटरिंग में लंबित प्रकरणों तथा सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी अधिकारी इन मामलों को प्राथमिकता से निराकृत करें और प्रगति में तेजी लाएं।

Next Post

नाबालिग का अपहरण करने वाला धराया

Wed Apr 29 , 2026
रेहटी। मुस्कान अभियान के अंतर्गत नाबालिक बालिका को पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया. पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला द्वारा जिले में गुम हो रहे नाबालिक बालिकाओं की बरामदगी हेतु अभियान के अन्तर्गत दिए गए निर्देशों के तारतम्य में एएसपी श्रीमती सुनीता रावत, एसडीओपी […]

You May Like