पंचांग 24 सितम्बर 2025:-
रा.मि. 02 संवत् 2082 आश्विन शुक्ल तृतीया बुधवासरे रात 4/37, चित्रा नक्षत्रे दिन 3/26 ऐन्द्र योगे रात 9/20, तैतिल करणे सू.उ. 6/0, सू.अ. 6/0, चन्द्रचार तुला, शु.रा. 7,9,10,1,2,5 अ.रा. 8,11,12,3,4,6 शुभांक- 9,2,6.
———————————————————
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: बुधवार 24 सितम्बर 2025
वर्ष के प्रारंभ में शिक्षा प्रतियोगिता मेंसफलता मिलेगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, वर्ष के मध्य में शासन सत्ता का सुख प्राप्त होगा, अधिकारियों का कानूनी मामलों में मेलजोल बढ़ेगा, वर्ष के अन्त में यात्रा कष्टदायक हो सकती है, दाम्पत्य जीवन का निर्वहन होगा, व्यस्तता रहेगी.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को शासन सत्ता का सुख मिलेगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, कर्क राशि के व्यक्तियों की शिक्षा में सफलता मिलेगी, सिंह राशि के व्यक्तियों को कानूनी मामलों में व्यस्तता रहेगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को यात्रा में कष्ट हो सकता है, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को अधिकारियों से मेलजोल बढ़ेगा, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों कोउतावलेपन में हानि हो सकती है, सावधानी रखकर कार्य करना हितकर रहेगा.
———————————————————
आज का भविष्य: बुधवार 24 सितम्बर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक चतुर, बुद्धिमान, व्यवहारकुशल, आशावान, अनुशासनप्रिय, स्पष्टवादी होगा. निर्णय करने की क्षमता इनमें अधिक होती है. अपने कार्य के प्रति सदैव सजग रहेगा. नेतृत्व प्रधान होगा. माता पिता के प्रति श्रद्धा रखने वाला होगा.
———————————————————
मेष- व्यर्थ के विवाद से बचें. नवीन संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी. निजी पुरूषार्थ बना रहेगा. भूमि भवन के कार्यो पर विचार होगा.
वृषभ- भय एवं चिन्ता दूर होगी. स्वास्थ्य में अनुकूलता रहेगी. व्यापार व्यवसाय में अच्छी सफलता प्राप्त होगी. आशा के अनुकूल लाभ मिलेगा.
मिथुन- अनचाहे स्थान की यात्रा होगी. आर्थिक मामलों में लाभ होगा. छोटी मोटी बातों पर चिन्ता रहेगी. शुभ संदेश प्राप्त होने का योग है.
कर्क- उपहार तथा सम्मान मिलेगा. व्यवहारिक क्षमता से बिगड़े कामकाज बनेंगे. वाद विवाद से बचने का प्रयास करें. मित्र मिलन होगा.
सिंह- किसी महत्वपूर्ण कार्य में व्यस्त रहेंगे. पारिवारिक चिन्ता रहेगी . अधिकारी वर्ग से विवाद पराक्रम बढ़ेगा. जोखिम से सतर्क रहें.
कन्या- धार्मिक कार्यो में लगन व निष्ठा बनी रहेगी. यात्रा देशाटन में सामान का पूरा ध्यान रख्ेंा. व्यर्थ के कार्यो में धन का अपव्यय होगा.
तुला- पारिवारिक कार्य फलीभूत होंगे. मनोरंजन पर व्यय होगा. भूमि भवन मकानादि की समस्या हल होगी. निर्माण के कार्यो पर विचार होगा.
वृश्चिक- दाम्पत्य जीवन आनन्दमय रहेगा. आपसी व्यक्ति सहयोग करेंगे. अतिथि आगमन का योग है.कामकाज में उन्नति के योग है.
धनु- आत्म विश्वास में वृद्धि होगी. व्यसन से बचने का प्रयास करें. संतान के कार्यो की प्रशंसा होगी. आय का नया मार्ग सामने आयेगा.
मकर- किसी बड़े सदस्य का सहयोग रहेगा. पत्राचार करते समय सावधानी रखें. निजी पुरूषार्थ का लाभ प्राप्त होगा. मनोरंजक यात्रा होगी.
कुम्भ- आर्थिक कार्य बनने का योग है. पारिवारिक कार्य में गति आयेगी. स्वास्थ्य की चिन्ता रह सकती है. मित्रता उपयोगी रहेगी.
मीन- धार्मिक योजनाओं में वृद्धि होगी. पारिवारिक चिन्ता रहेगी. जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा. आशा से अधिक सफलता मिलेगी.
———————————————————
व्यापार-भविष्य:
आश्विन शुक्ल तृतीया को चित्रा नक्षत्र के प्रभाव से अलसी, सरसों, गेहॅू, जौ, चना, चांवल, मॅूग, मोठ, के भाव में तेजी का रूख रहेगा. नारियल, दाख, सुपारी, मोला, के भाव में तेजी का रूख रहेगा. रूई, कपास, बिनौला, वायदा, विचार आज श्रेष्ठ रहेगा. भाग्यांक 5756 है.
———————————————————
