SIR विवाद पर प्रकाश राज का हमला, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की जांच और प्रक्रिया रोकने की मांग

नई दिल्ली। दिल्ली में अभिनेता प्रकाश राज ने SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट से योग्य मतदाताओं के नाम हटाने और फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग के पीछे राजनीतिक साजिश हो सकती है। प्रकाश राज ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और SIR प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का समाधान होने तक इसे रोकने की मांग की।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने लोकसभा चुनाव के नतीजों का जिक्र करते हुए बीजेपी के 400 पार के नारे और चुनाव में कथित धोखाधड़ी को लेकर सवाल उठाए। साथ ही फॉर्म-8 और फॉर्म-7 के जरिए मतदाता सूची में बदलाव की शिकायतों का मुद्दा उठाया। उन्होंने सवाल किया कि फॉर्म-7 के प्रिंटेड फॉर्म किसने उपलब्ध कराए और किन लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए आवेदन किए गए? प्रकाश राज ने इस पूरे मामले में चुनाव आयोग से आरोपों पर स्पष्ट जवाब देने को कहा। साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की जवाबदेही तय करने की मांग भी की। इसके अलावा प्रकाश राज ने तीन करोड़ घुसपैठियों के दावे पर सवाल उठाए। राजस्थान और कर्नाटक में सामने आए मामलों का जिक्र करते हुए उन्होंने सरकार से घुसपैठियों के दावों के समर्थन में ठोस सबूत और आंकड़े सार्वजनिक करने को कहा।

प्रकाश राज ने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक का मतदान का अधिकार सुरक्षित रहना चाहिए। योग्य मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाने के आरोप गंभीर हैं और चुनाव आयोग को इन पर जवाब देना चाहिए।

Next Post

56 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को समयमान वेतनमान की सौगात, पांच को 20 साल की सेवा का लाभ

Thu Nov 12 , 2026
भोपाल। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने प्रदेश के 61 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को समयमान वेतनमान देने के आदेश जारी किए हैं. इनमें 56 अधिकारियों को प्रथम और पांच अधिकारियों को द्वितीय समयमान वेतनमान की स्वीकृति दी गई है. यह लाभ 10 और 20 वर्ष की सेवा पूरी करने पर […]

You May Like