अर्नब चक्रवात का चौथे दिन भी दिखा असर

सिंगरौली। ऊर्जाधानी में चौथे दिन आसमान में बादल छाये रहे। आलम यह था कि आज ठंड का भी असर दिखा है। इस दौरान सूर्य देवता के दर्शन भी नही हुये। इस दौरान ठंड का भी असर दिखा है। दरअसल जिले में पिछले चार दिनों से चक्रवाती तूफान अर्नब का प्रकोप है। गनिमत रही कि बीते दिन कल शुक्रवार को बैढ़न अंचल में बारिश नही हुई थी, जबकि आज भी चितरंगी समेत अन्य स्थानों पर बारिश हुई, लेकिन बैढ़न में आज बारिश नही हुई। परंतु आसमान में बादलो के छाये रहने से ठंड बढ़ी है। मौसम विभाग के अनुसार कल 1 नवम्बर को जिले में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। आसमान में बादल छाये रहेंगे, वहीं हवाओं का भी असर रहेगा। हवा की वेग 10 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।

Next Post

केरल की लड़कियों ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

Sat Oct 31 , 2026
पुणे, 31 अक्टूबर (वार्ता) सुभद्रा जयकुमार (17), ब्रिसा बिनु (12) और अक्षरा के (10) ने शानदार खेल दिखाते हुए लगातार बास्केट किए जिसकी बदौलत केरल की लड़कियों ने मध्य प्रदेश को 71-50 से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही उन्होंने अपने सभी लीग राउंड मैच जीत लिए हैं […]

You May Like