कस्तूरबा गांधी छात्रावास में प्रार्थना का दबाव, अधीक्षिका बबीता डाबी को हटाने के लिए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

झाबुआ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् द्वारा आवासीय कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास रोटला रामा जिला झाबुआ की अधीक्षिका बबीता डाबी के खिलाफ लामबंद होकर डीआरपी लाइन स्थित अंबेडकर पार्क से रैली के रूप में कलेक्ट्रोरेट पहुंचकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें हॉस्टल अधीक्षिका बबीता डाबी पर बालिकाओं को दबाव बनाकर धर्मांतरण करवाने का आरोप लगाया गया है। ज्ञापन के साथ हॉस्टल अधीक्षिका के विरुद्ध मय साक्ष्य भी प्रस्तुत किए गए है। सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि अनुसूचित जनजाति आवासीय कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास अधीक्षिका बबीता डाबी द्वारा छात्रावास में नाबालिक बालिकाओं को धर्मांतरण हेतु दबाव बनाया जाता है एवं जबरन उनकी इच्छा के विरुद्ध छात्राओं को यीशू मसीह की प्रार्थना करवाना एवं बाइबिल पढ़ने पर मजबूर किया जा रहा है। छात्राओं द्वारा ऐसा नहीं करने पर हॉस्टल से निकालने की धमकी दी जाती है। इस तरह छात्राओं को मानसिक रूप से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। जिसके चलते 10 से 12 छात्राओं ने हॉस्टल में आना भी छोड़ दिया है। हॉस्टल अधीक्षिका का यह कृत्य घोर निंदनीय है एवं आपराधिक श्रेणी के अंतर्गत आता है तथा धार्मिक स्वतंत्रता का भी हनन है। शासकीय कर्मचारी द्वारा बलपूर्वक एवं प्रलोभन देकर धर्मान्तरण करवाए जाने से छात्राओं की भावनाओं को लगातार ठेस पहुंच रहा है। ज्ञापन में छात्रवास अधीक्षिका बबीता डाबी पर वैधानिक एवं सख्त कार्रवाई कर तत्काल अधीक्षक के पद से भी निलंबित करने की मांग की गई, अन्यथा संपूर्ण हिंदू समाज एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् इस मामले में उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की रहेगी। ज्ञापन सौंपते समय अभाविप जिला संयोजक अमित चौहान, छात्र नेता पवन परमार, कापसिंह भूरिया, अभय वाखला सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

निगम अधिकारी परमार की ईडी ने संपत्ति अटैच की

Tue Feb 10 , 2026
इंदौर। नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी की ईडी ने संपत्ति अटैच करने की कार्रवाई की है. निगम अधिकारी के खिलाफ एक साल पहले आर्थिक अपराध शाखा में प्रकरण दर्ज हो चुका है. बताया जा रहा है कि ईडी ने मनी लांड्रिंग की धारा में 1 करोड़ रुपए से ज्यादा […]

You May Like

मनोरंजन