पर्यावरण दिवस पर भाजपा ने चलाया वृक्षारोपण अभियान

अयोध्या, 05 जून (वार्ता) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अयोध्या महानगर इकाई द्वारा गुरुवार को व्यापक पौधरोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत महानगर के सभी 85 शक्ति केंद्रों पर कार्यकर्ताओं ने फलदार, छायादार, औषधीय एवं सजावटी पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। भाजपा नेताओं ने बताया कि अभियान के अंतर्गत लगाए गए पौधों के संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी स्थानीय कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है, ताकि पौधे विकसित होकर पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने में प्रभावी योगदान दे सकें।

अभियान के तहत नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता तथा भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने करियप्पा मंडल स्थित सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल परिसर में नीम, अमरूद, अशोक सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है। बढ़ते प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के साथ-साथ उसके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक पौधा केवल हरियाली नहीं बढ़ाता, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण की नींव भी तैयार करता है।

 

 

Next Post

सीबीएसई ने अपने 'पोस्ट-रिजल्ट सर्विसेज पोर्टल' पर हुए सुनियोजित साइबर हमले को लेकर शिकायत दर्ज करायी

Fri Jun 5 , 2026
नयी दिल्ली, 05 जून (वार्ता) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अपने ‘पोस्ट-रिजल्ट सर्विसेज पोर्टल’ पर हुए सुनियोजित और जटिल साइबर हमलों को लेकर दिल्ली पुलिस की ‘इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस’ (आईएफएसओ) इकाई में एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। बोर्ड ने बताया कि साइबर सुरक्षा टीमों की 24 […]

You May Like