अधिग्रहित जमीन पर बने मकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

सिंगरौली । ललितपुर-सिंगरौली रेल लाइन परियोजना के निर्माण कार्य में गति लाने के लिए अधिग्रहित भूमि पर बने मकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

आज मंगलवार को एसडीएम देवसर डॉ. सुशीर श्रीकृष्ण श्रीराम के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा। ग्राम पंचायत हर्रा चंदेल, ग्राम कटौली तथा ग्राम पंचायत पुरवा में अधिग्रहित क्षेत्र में बने चिन्हित मकानों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि रेल लाइन परियोजना के लिए संबंधित भूमि का पूर्व में अधिग्रहण किया जा चुका है तथा प्रभावित लोगों को मुआवजा भी दिया जा चुका है। इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा अधिग्रहित भूमि पर बने मकानों को खाली नहीं किया गया था। ऐसे निर्माणों को हटाने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की है। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।

Next Post

आमने-सामने हुई एम्बुलेंस और कार की भिड़ंत 

Tue Oct 6 , 2026
मझौली (सीधी)। मझौली थाना क्षेत्र के सलैहा गांव में मंगलवार शाम 108 एम्बुलेंस और कार की आमने-सामने टक्कर में कार सवार महिला-पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों की मदद किए बिना एम्बुलेंस के मौके से चले जाने की बात सामने आई है। हालांकि, एम्बुलेंस के […]

You May Like