जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर नगर निगम आयुक्त ने मनाई दीपावली, बांटी खुशियां

ग्वालियर: दीपावली का पर्व केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का ही नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के साथ खुशियां साझा करने और आपसी प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारे को मजबूत करने का भी पर्व है। इसी सामाजिक भावना को साकार करते हुए नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने दीपावली के अवसर पर उपनगर ग्वालियर के मल्लगढ़ा क्षेत्र स्थित आदिवासी बस्ती पहुंचकर आदिवासी परिवारों के बीच दीपावली का त्योहार मनाया।
इस दौरान उन्होंने बस्ती के परिवारों से आत्मीयता के साथ मुलाकात की और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए पर्व की खुशियां साझा कीं। निगम आयुक्त चौधरी इसके पश्चात पीएचई कॉलोनी स्थित हरिजन बस्ती पहुंचे, जहां उन्होंने रहवासियों को दीपावली की बधाई दी तथा बच्चों एवं परिवारों के बीच मिष्ठान और पटाखों का वितरण किया।
नगर निगम आयुक्त की इस आत्मीय पहल से बस्ती के परिवारों और बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। बच्चों ने भी उत्साह के साथ दीपावली का पर्व मनाया।
इस अवसर पर आयुक्त चौधरी ने समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने, जरूरतमंद परिवारों के साथ खुशियां बांटने और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने का संदेश दिया। उनकी इस पहल ने यह संदेश दिया कि त्योहारों की असली खुशी तभी है, जब समाज का हर व्यक्ति उसमें सहभागी बने और कोई भी परिवार अपनेपन एवं खुशियों से वंचित न रहे। इस अवसर पर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Next Post

तानसेन नगर एवं लक्कड खाना पर आयोजित शिविर में 82 आवेदन प्राप्त हुए

Mon Nov 9 , 2026
ग्वालियर। नगर निगम द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 4 तानसेन नगर एवं क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 20 लक्कड खाना पुल पर आयोजित शिविर में कुल 95 शिकायतों से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। अपर आयुक्त प्रदीप तोमर, मुनीष सिकरवार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।     नगर निगम ग्वालियर के क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक […]

You May Like