पुलिसकर्मियों के लिए अब हर रविवार होगा ध्यान शिविर   

नीमच। जिले में विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर रविवार को पुलिस लाइन में ‘तनाव मुक्ति एवं ध्यान केंद्र’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिले के समस्त थानों में सामूहिक रूप से आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य पुलिसकर्मियों को मानसिक शांति और बेहतर कार्य प्रदर्शन के लिए ध्यान से जोडऩा था।

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार, 21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस पर मध्य प्रदेश पुलिस और हार्टफुलनेस संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में यह पहल की गई। इस अभियान में प्रदेश भर से लगभग 50 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने भाग लिया। इसका मुख्य लक्ष्य थाना स्तर तक ध्यान को पहुंचाना है।विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन एवं सकारात्मक कार्यसंस्कृति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पुलिस एवं हार्टफुलनेस संस्था के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 19.12.25 से 21.12.25 तक मध्यप्रदेश के सभी जिलों के साथ साथ नीमच जिले में भी ‘तनावमुक्ति एवं ध्यान केंद्र ‘‘हर दिल ध्यान, हर दिन ध्यान’ अभियान के अंतर्गत व्यापक स्तर पर ध्यान योग गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

Next Post

सेंट मैरीज़ कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई विदाई

Sun Dec 21 , 2025
भोपाल। सेंट मैरीज़ कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, तुलसी नगर में 20 दिसंबर 2025 को कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्या सिस्टर मारिया जगताप, स्कूल प्रबंधन, शिक्षकगण, कक्षा 11वीं के विद्यार्थी तथा विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत […]

You May Like