सेंट मैरीज़ कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई विदाई

भोपाल। सेंट मैरीज़ कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, तुलसी नगर में 20 दिसंबर 2025 को कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्या सिस्टर मारिया जगताप, स्कूल प्रबंधन, शिक्षकगण, कक्षा 11वीं के विद्यार्थी तथा विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुई। पारंपरिक परिधानों में सजे कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने समारोह की गरिमा बढ़ाई। कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत और भावनात्मक नाटिका सहित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर अपने वरिष्ठों के प्रति स्नेह और सम्मान व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्राचार्या सिस्टर मारिया जगताप ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और उनसे विद्यालय में सीखे गए मूल्यों का पालन करने, लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहने तथा समाज में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया।

समारोह में शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुशासन, नेतृत्व, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। ‘स्टार ऑफ द डे’, मिस और मिस्टर सेंट मैरीज़ जैसे खिताब भी प्रदान किए गए। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ, जो सभी के लिए भावनात्मक और स्मरणीय बन गया।

Next Post

खेल और शूट-आउट: एनसीआर प्रयागराज बना चैंपियन, अमर ज्योति इटारसी रही तीसरे स्थान पर

Sun Dec 21 , 2025
इटारसी। खेल भावना, बेजोड़ तकनीक और सांस रोक देने वाले रोमांच के बीच अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज ने खिताब पर कब्जा जमाया, वहीं मेजबान इटारसी की टीम ने भी अपने प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया। समापन अवसर […]

You May Like