
रीवा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के पावन अवसर पर वैश्य महासम्मेलन जिला रीवा द्वारा भव्य एवं विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली में वैश्य समाज के विभिन्न घटकों के वरिष्ठजन, युवा, मातृशक्ति एवं सामाजिक बंधुओं ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। रैली के माध्यम से सामाजिक एकता, संगठन और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष बंसीलाल साहू एवं युवा इकाई जिलाध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने बताया कि रैली में समाज के सभी वर्गों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। बड़ी संख्या में वाहन रैली में शामिल हुए, जिससे पूरे शहर में सामाजिक एकता और संगठन की भावना का संदेश पहुंचा।
गाजे-बाजे के साथ बैजू धर्मशाला से शुरू हुई रैली
विशाल वाहन रैली का शुभारंभ बैजू धर्मशाला से गाजे-बाजे एवं जोशीले नारों के साथ हुआ। रैली घोड़ा चौराहा, कोठी मंदिर, ताला हाउस, शिल्पी प्लाजा, प्रकाश चौराहा, अस्पताल चौराहा, अमहिया एवं सिरमौर चौराहा होते हुए विवेकानंद पार्क, कॉलेज चौराहा पहुंची, जहां रैली का भव्य एवं अनुशासित समापन हुआ। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर रैली का पुष्पवर्षा एवं उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया।
“संघे शक्ति कलयुगे” के नारों से गूंजा शहर
रैली के दौरान “वैश्य एकता जिंदाबाद”, “हम सब एक हैं” एवं “संघे शक्ति कलयुगे” जैसे नारों से शहर का वातावरण गुंजायमान रहा। हाथों में ध्वज और चेहरे पर उत्साह लिए युवाओं एवं महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया।
आयोजकों ने कहा कि महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन और विचार समाज को एकता, अनुशासन, सादगी एवं राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों ने महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, वैश्य महासम्मेलन प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता, प्रदेश महामंत्री अतुल जैन, संभागीय युवा प्रभारी सुमित गुप्ता, जिला प्रभारी संजीव गुप्ता,जिलाध्यक्ष बंसीलाल साहू, संभागीय महिला इकाई अध्यक्ष गायत्री गुप्ता, जिला प्रभारी वंदना गुप्ता, महिला जिलाध्यक्ष नीलम चौरसिया, युवा इकाई प्रभारी संजय गुप्ता, राजेश गुप्ता, सीमा श्रीवास्तव, प्रतिभा ताम्रकार, अर्चना गोहोई, कमलेश अग्रवाल, महेंद्र सराफ, नगर अध्यक्ष लवकुश गुप्ता, वरिष्ठ समाजसेवी जगन्नाथ साहू, सरोज सोनी, आनंद सराफ, डॉ. विनी सराफ, सुनील अग्रवाल, नंदलाल ताम्रकार, राजकुमार जायसवाल, राकेश गुप्ता,नारायण ताम्रकार, मनीष गोहोई, कन्हैया ताम्रकार, कन्हैया गुप्ता, शिबू गुप्ता, सुरेश जुडेले, एडवोकेट श्रीकृष्ण गुप्ता, उपदेश पंसारी, प्रकाश गुप्ता केसरिया, रवि गुप्ता, शिव कुमार साहू शेरा, अनिल साहू, राजेश साहू, समयलाल चौरसिया, विष्णु चौरसिया, रामसुशील गुप्ता, एडवोकेट अशोक गुप्ता, प्रमोद साहू, अतुल अग्रवाल, कमलेश साहू, रामहित साहू, शिवम साहू, शैलेंद्र साहू, पवन साहू, विकास साहू, अशोक साहू, नवनीत गुप्ता, आशीष गुप्ता, सीए पंकज गुप्ता, गुड्डा गुप्ता, मोहित गुप्ता,अनंत गुप्ता,आकाश अग्रवाल,आकाश सोनी एवं सूरज ताम्रकार सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों ने सफल आयोजन के लिए समाज के सभी घटकों, वरिष्ठजनों, मातृशक्ति एवं युवा साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
