जबलपुर: संजीवनी नगर थाना अंतर्गत नव निवेश कालोनी में चोरों ने एक सूने घर का ताला तोड़कर जेवर पार कर दिए। चोरों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब परिवार बर्थडे पार्टी में गया हुआ था। पुलिस ने बताया कि महेश विश्वकर्मा 41 वर्ष निवासी नव निवेश कालोनी लाल बिल्डिंग के पीछे संजीवनी नगर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि भाई शरद विश्वकर्मा के घर भतीजे के जन्मदिन में पुरवा परिवार सहित घर में ताला लगाकर गया था.
घर वापस लौटा तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा था अंदर अलमारी का लॉकर खुला व सामान बिखारा था जिसमे रखी सोने की झुमकी, पांचाली, लॉकेट, लौग, चांदी की 3 जोडी पायल, 2 करधन, 20 चूडियॉ, 8 अंगूठी, 8 जोड बिछिया, 1 चेन, 1 कडा, 1 हार, गणेश जी की मूर्ति, 3 सिक्के, 1 तोडर गायब था। कोई अज्ञात चोर सूने मकान का ताला तोडकर सोने चांदी के जेवर चुरा ले गया है।
