ग्वालियर में ठेकेदारों और पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता के बीच घमासान, पुतला फूंका

ग्वालियर: पिछले कुछ माह से लोक निर्माण विभाग संभाग ग्वालियर में ठेकेदारों एवं मुख्य अभियंता के बीच चल रही कसमकस अब खुलेआम सड़कों पर आ गई है जिसमें 2 दिन पूर्व ठेकेदारों ने सीई का घेराव करने की कोशिश की और आज पुतला दहन कर एस एल सूर्यवंशी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शनकारी ठेकेदारों ने बताया कि गत चार माह से न तो किसी भी ठेकेदार का भुगतान किया जा रहा और ना ही भुगतान पर कोई भी अग्रेषित कार्रवाई हो रही, जिससे हम सभी ठेकेदार मानसिक एवं आर्थिक रूप से बहुत प्रताड़ित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि डिवीजन के सभी ठेकेदारों की माप पुस्तिका चीफ इंजीनियर ने अपने आदेश से अपने कार्यालय में अधीक्षण यंत्री के यहां रखवाली हैं। ठेकेदारों ने आरोप लगाते हुए कहा कि हम सभी से माप पुस्तिका के नाम पर पैसों की मांग की जा रही है जबकि मुख्य अभियंता को माप पुस्तिका चैक करने का अधिकार ही नहीं है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर के ठेकेदारों को परेशान करने की नियत से शासन को गुमराह कर भोपाल से भुगतान पर रोक लगवा दी है.

जबकि ग्वालियर सर्कल के अंतर्गत आने वाले अन्य जिलों में ऐसी स्थिति नहीं है। ठेकेदारों ने बताया कि हम कई दिनों से सीई साहब से मिलने का समय मांग रहे हैं मगर वह मिलने से एवं समस्या के निराकरण से लगातार बच रहे हैं। लिहाजा ठेकेदारों को आज मजबूरन आंदोलन का अंतिम रास्ता अपनाना पड़ा।

Next Post

राष्ट्रीय खेल दिवस पर सांसद हुए शामिल

Fri Aug 29 , 2025
दमोह:राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला दमोह हॉकी टूर्नामेंट प्रदर्शन मैच का आयोजन दमोह सांसद श्री राहुल सिंह की विशेष उपस्थिति में आयोजित किया जा रहा है, ताज क्लब और हॉकी दमोह की टीम के द्वारा यह प्रदर्शन किया जा रहा है. इस अवसर जिला पंचायत […]

You May Like