मार्केट में सजा था जुआ फड़

प्यासी मार्केट गढा में सजे जुआ फड़ पर पुलिस ने छापा मारकर 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से 5040 रूपये जप्त किए गए। टीआई प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि प्यासी मार्केट गढा में ताश पत्तों पर हारजीत का दांव लगाकर जुआ मन्ना खेल रहे अक्षय साहू निवासी नउआ नाला ज्योति नगर गढा, जितेन्द्र ठाकुर निवासी गौतम मढिया के पास, सुनील चक्रवर्ती, अभिषेक चक्रवर्ती, सोनू चक्रवर्ती तीनों निवासी कुम्हार मोहल्ला, गुलशन अहिरवार निवासी रामलीला मैदान गढा को घेराबंदी कर पकड़ा गया‌। जुआडियों एवं फड से नगद 5040 रूपये एवं ताश के 52 पत्ते जप्त करते हुये जुआडियो के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

Next Post

एसपी से शिकायत तब दर्ज हुई एफआईआर

Fri Jan 9 , 2026
जबलपुर: खमरिया थाना अंतर्गत उमरिया केनाल में नहाने गए युवक का बैग चोरी हो गया। मामला पिछले साल का है। पीडि़त ने जब एसपी से शिकायत की तब पुलिस ने देर रात्रि एफआईटार दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक अर्पणदास गुप्ता 36 वर्ष निवासी चम्पानगर मानेगांव रांझी 24 नवम्बर 25 […]

You May Like