पंचायत चुनाव में पहली बार नोटा पर भी बटन दबाया

राजगढ़। जिले की नरसिंहगढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत ढाबला में सरपंच पद के उपचुनाव का परिणाम शनिवार को घोषित हुआ. नरसिंहगढ़ तहसील कार्यालय में सुबह 8 बजे शुरू हुई मतगणना तीन राउंड में पूरी हुई. रंजना ने 940 वोट हासिल कर सरपंच पद पर जीत दर्ज की. निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें विजयी प्रमाण पत्र दिया.

तीन महिला प्रत्याशियों के बीच था मुकाबला

ढाबला पंचायत में सरपंच पद के लिए तीन महिला प्रत्याशी मैदान में थीं. मतगणना में रंजना को 940, संगीता पति दिनेश वैरागी को 382 और श्यामाबाई पति मुकेश जाट को 111 वोट मिले. 12 वोट नोटा के खाते में गए. पंचायत में कुल 1445 मतदाताओं ने मतदान किया था.

29 सितंबर को हुआ था मतदान-सरपंच पद के लिए 29 सितंबर को मतदान केंद्र क्रमांक 222, 223 और 224 पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ था. इसके बाद शनिवार को नरसिंहगढ़ तहसील कार्यालय में मतगणना की गई.

जीत के बाद विकास को प्राथमिकता देने की बात

जीत के बाद रंजना ने ग्रामीणों का आभार जताया. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी. गांव की सडक़ व्यवस्था सुधारना, मूलभूत सुविधाओं पर काम करना और पंचायत के विकास कार्यों को प्राथमिकता देना उनका पहला लक्ष्य रहेगा.

Next Post

आग के दावानल में स्वाहा हुए युवा कारोबारी के अरमान

Sat Oct 3 , 2026
सीहोर। त्योहारी सीजन को देखते हुए दुकान में लाखों रुपए के माल का स्टॉक रखने वाले युवा व्यवसायी को क्या मालूम था कि बीती रात का अंधेरा उसके कारोबार को इस तरह तबाह कर देगा कि उसे उबरने के लिए लंबे समय लगेगा. बीती रात मंडी स्थित जूते चप्पल की […]

You May Like