प्रस्तावित पावर प्लांट को लेकर केन्द्रीय राज्यमंत्री से मिले रीवा सांसद

रीवा: सिरमौर क्षेत्र के रोझौही एवं सरई कला में प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध के बीच रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने भारत सरकार के केन्द्रीय राज्य मंत्री डा. जीतेन्द्र सिंह से मिलकर ज्ञापन पत्र सौंपा है. जिसमे उन्होने प्रभावित होने वाले ग्रामीणों की समस्याओं और उनके लिये समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है.
गौरतलब है कि मनगवां विधानसभा क्षेत्र के रोझौही एवं सरई कला में प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट को लेकर पिछले एक माह से स्थानीय ग्रामीण सहित कांग्रेस विरोध कर रही है.

क्षेत्रीय लोग पावर प्लांट का विरोध करने के साथ दूसरी जगह स्थापित करने की मांग कर रहे है. इस बीच रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा गुरूवार को दिल्ली में भारत सरकार के केन्द्रीय राज्य मंत्री डा. जीतेन्द्र सिंह से मुलाकात की और प्रस्तावित पावर प्लांट के स्थापना के संबंध में चर्चा की. साथ ही पावर प्लांट से प्रभावित होने वाले ग्रामीण जनों की समस्याओं, हितों एवं भविष्य को ध्यान में रखते हुए उनके लिये समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया. उल्लेखनीय है कि पावर प्लांट को लेकर ग्रामीणो में आक्रोश है. जल सत्याग्रह से लेकर ग्रामीण धरना प्रदर्शन कर चुके है

Next Post

चुनाव हारे, फिर खुद को बताया ब्राजील का राष्ट्रपति, अब AI पर फोड़ दिया ठिकरा, फ्लावियो ने विवाद पर दी सफाई

Fri Oct 30 , 2026
ब्रासीलिया/मियामी, फ्लावियो बोल्सोनारो की चिट्ठी में खुद को निर्वाचित राष्ट्रपति बताने पर विवाद खड़ा हो गया है। उनके सहयोगियों ने विवाद के लिए ChatGPT को जिम्मेदार ठहराया। ब्राजील के विपक्षी नेता फ्लावियो बोल्सोनारो लगातार विवादों में घिरते जा रहे हैं। हाल ही में राष्ट्रपति चुनाव में हारने के बावजूद उन्होंने […]

You May Like