मिजोरम के लेंगपुई हवाई अड्डे की सुरक्षा जिम्मेदारी संभालेगी सीआईएसएफ

नयी दिल्ली 21 अप्रैल (वार्ता) भारतीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) गुरुवार से मिजोरम के लेंगपुई हवाई अड्डे की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेगी।

सीआईएसएफ के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि मिजोरम में तैनात की जाने वाली यह सीआईएसएफ की पहली इकाई है।

हवाई अड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था के निर्बाध बदलाव के लिए आज से मिजोरम पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के साथ सीआईएसएफ के जवानों की संयुक्त तैनाती शुरू हो गई।

वर्ष 2000 में जयपुर हवाई अड्डे पर पहली तैनाती के बाद से लेंगपुई हवाई अड्डा सीआईएसएफ द्वारा सुरक्षित 69वां नागरिक हवाई अड्डा बन गया है।

Next Post

वैदिक फाउण्डेशन ने वितरित किये गरीब बस्ती में कपड़े

Mon Apr 21 , 2025
ग्वालियर।। वैदिक फाउंडेशन द्वारा डीडी नगर की गरीब बस्तियों में गर्मियों के कपड़े वितरित किये गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउण्डेशन की अध्यक्ष व समाजसेविका नीरू त्रिपाठी ने की। कार्यक्रम में सरपंच संघ के अध्यक्ष जीतेन्द्र शर्मा ने बताया कि अनेक परिवार जिनके पास कपड़ों की कमी है वह लगातार परेशान […]

You May Like