वैदिक फाउण्डेशन ने वितरित किये गरीब बस्ती में कपड़े

ग्वालियर।। वैदिक फाउंडेशन द्वारा डीडी नगर की गरीब बस्तियों में गर्मियों के कपड़े वितरित किये गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउण्डेशन की अध्यक्ष व समाजसेविका नीरू त्रिपाठी ने की। कार्यक्रम में सरपंच संघ के अध्यक्ष जीतेन्द्र शर्मा ने बताया कि अनेक परिवार जिनके पास कपड़ों की कमी है वह लगातार परेशान होते रहते हैं तथा उनके पास पहनने व रहने के लिए पर्याप्त जगह नहीं रहती है ऐसे में हम सब का कर्तव्य बन जाता है कि हम उनकी संभव मदद कर उनका सहयोग करे।

उन्होंने बताया कि वैदिक फाउंडेशन लगातार नीरू त्रिपाठी की अध्यक्षता में पूरे वर्ष कार्य करता रहता है। शहर में अनेक जगहों पर समाज सेवा के कार्य इस संगठन के द्वारा किये जाते हैं, इसके लिए सभी को साधुवाद। समाजसेवी कृष्णकान्त तिवारी ने बताया कि फाउंडेशन के द्वारा केवल वस्त्र वितरण ही नहीं बल्कि प्रत्येक समाज सेवा के कार्य में फाउंडेशन के प्रत्येक सदस्य बढ़-कर के हिस्सा लेता है। फाउंडेशन की अध्यक्ष समाजसेविका नीरू त्रिपाठी ने बताया कि यह निश्चित किया गया है कि शहर में जितनी भी जगह गरीब बस्तियां गरीब झोपड़ी या गरीब निवास रहते हैं उनको यथा संभव जीवन यापन की समस्त सामग्री प्रदान की जाएगी।

वस्त्र वितरण कार्यक्रम के मौके पर अमित खेमरिया, सुरेश चन्द्र गोस्वामी, मोन्टू गोस्वामी, योगेश बिहारी आदि मौजूद रहे।

Next Post

अब हिन्दू नहीं जागा तो बिखर जाएगा : बागेश्वर बाबा

Mon Apr 21 , 2025
दतिया। दतिया पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने आज शाम श्री पीताम्बरा पीठ पहुंचकर पूजा अर्चना की एवं वनखंडेश्वर महादेव का अभिषेक किया। शास्त्री ने पश्चिम बंगाल की स्थिति पर चिंता जताते हुए मुर्शिदाबाद में हिन्दुओं का पलायन रोकने माई से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि हिन्दुओं […]

You May Like