
सीधी।थाना बहरी पुलिस द्वारा अवैध कोयला परिवहन कर रहे तीन ट्रकों पर कार्यवाही कर अवैध कोयला सहित लगभग 87 लाख रुपए का मशरुका जप्त किया।
पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी बहरी अपने हमराह स्टाफ के साथ कस्बा एवं देहात क्षेत्र में रात्रि गश्त में रवाना हुए थे। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सटीक सूचना पर पाठक ढाबा, बाईपास बहरी के पास तीन संदिग्ध ट्रकों को रोका गया। चेक करने पर ट्रकों में बिना वैध दस्तावेज के कोयला परिवहन पाया गया। पहले मामले में
ट्रक क्रमांक यूपी 65 एलटी 0047 को जप्त कर
चालक राजकुमार साकेत पिता स्व. बालक साकेत, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम कुवारी विकासनगर, थाना पिपरी, जिला सोनभद्र (उ.प्र.) पर कार्रवाई की गई। दूसरे मामले में ट्रक क्रमांक यूपी 64 एटी 3175 को जप्त कर चालक रवि कुमार कश्यप पिता रामदास कश्यप, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम मधुपुर रॉबर्ट्सगंज, थाना सुकूरू, जिला सोनभद्र (उ.प्र.) पर कार्रवाई की गई। तीसरे मामले में ट्रक क्रमांक यूपी 64 एटी 2464 को जप्त किया गया। चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
