
मुंगाबली।वोसिविल अस्पताल मुंगावली में सोमवार को एक व्यक्ति पर लगभग एक बजे बिजली गिरने से हुई मौत का मामला सामने आया है ,,जिसमें सेहराई पुलिस के द्वारा मिली जानकारी में बिजली गिरने से मौत हुई युवक जिसका नाम मलखान सिंह पुत्र रमेश अहिरवार उम्र लगभग 42 साल निवासी डबरी चक्र का निवासी था जो कि अपनी ससुराल पारकना पठारी में अपनी ससुराल में खेत पर ट्रैक्टर चला कर घर लौट रहा था, तभी मौसम खराब होने के बाद अचानक बिजली गिरी बता दें कि पारकना पठारी गांव में सोमवार को दोपहर एक बजे बारिश और तूफान के दौरान बिजली गिरने से एक किसान की दुखद मौत हो गई। मौके पर जुटाई गई जानकारी के अनुसार डाबरी गांव निवासी मलखान सिंह अहिरवार पुत्र रमेश अहिरवार उम्र 42 वर्ष पर उस समय बिजली गिरने से मौत हो गई ,जब वह खेत से ट्रैक्टर लेकर खेत में काम कर रहा था। मृतक किसान के 2 बेटे है। जिसनकी उम्र क्रमशः 15 साल एवं 11साल की है सिविल अस्पताल मुंगावली में शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिवार जनों को सौंप दिया गया है इस घटना से गांव में शोक की लहर है। मृतक मलखान सिंह का अंतिम संस्कार गांव के श्मशानघाट में किया गया।
