
बैतूल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में अपने पूज्य पिताजी एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय विजय कुमार खण्डेलवाल की 18वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, विधायक महेंद्र सिंह चौहान, चंद्रशेखर देशमुख, श्रीमती गंगाबाई उईके, पूर्व सांसद श्रीमती ज्योति धुर्वे, पूर्व विधायक शिव प्रसाद राठौर, अलकेश आर्य, मंगल सिंह धुर्वे सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और स्व. खण्डेलवाल को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
