ग्वालियर: ग्वालियर पुलिस का आरक्षक नीतेश पाल चार दिन की छुट्टी पर घर आया था, लेकिन अचानक लापता हो गया। नीतेश सोमवार सुबह 10 बजे अपने घर से निकला और फिर वापस नहीं लौटा।
परिवार की बढ़ती चिंता के बाद उसकी पत्नी ने माधौगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस टीम ने आरक्षक की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
