शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थल और बड़े चौराहे किये जाएंगे व्यवस्थित

रीवा: शहर के सार्वजनिक स्थलों पर अस्थाई अतिक्रमण को सख्त से हटाने के साथ पायलट प्रोजेक्ट के तहत व्यस्त चौराहों पर ट्राफिक व्यवस्था के साथ नागरिक सुविधाओं का ध्यान में रखते हुए कार्य योजना तैयार की जाएगी. सडक़ो एवं चौराहों के आसपास किये गये अस्थाई अतिक्रमण पर सख्ती से कार्यवाही की जाएगी.बुधवार को निगम आयुक्त अक्षत जैन ने अधिकारियों के साथ शहर के सर्वाधिक व्यस्त अस्पताल चौराहा सहित अन्य चौराहों का निरीक्षण कर जायजा लिया और पायलट पहल के तहत कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिये.

शहर के आधा दर्जन ऐसे चौराहे है जो अस्थाई अतिक्रमण के चपेट मेें है. फुटपाथ पर ठेले वालों का कब्जा है जिसके चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है. नगर निगम बड़े चौराहो की व्यवस्था बनाने की कार्य योजना तैयार कर रहा है. निगम आयुक्त ने अतिक्रमण को लेकर नाराजगी जताई और कार्यवाही के निर्देश दिये. इसके अलावा कई ऐसे सार्वजनिक स्थल है जहा पर प्रतिदिन लोगो की बड़ी संख्या में आवाजाही होती है. ऐसे स्थानों पर भी यातायात प्रबंधन के साथ अतिक्रमण नियंत्रण एवं नागरिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था की जाएगी.

पायलट क्षेत्र के रूप में सबसे व्यस्त अस्पताल चौराहे का चयन किया गया है. दरअसल यहा पर अस्पताल आने जाने वालों के अलावा बाहर से आने वाले लोगो की भीड़ बनी रहती है. चौराहे के पास खाली भूखण्ड पर लेवर स्टैण्ड और आटो स्टैंड विकसित करने की कार्ययोजना है. ताकि श्रमिकों और आटो चालको को एक स्थान दिया जा सके. इससे सडक़ पर अनावश्यक भीड़ नही लगेगी और जाम की स्थित निर्मित नही होगी. अस्पताल चौराहे में संचालित ठेला, गोमतियों का भी सर्वे किया जायेगा और उन्हे एक निर्धारित सीमा तय करते हुए व्यवस्थित किया जायेगा. इसी आधार पर इस व्यवस्था को चरणबद्ध रूप से शहर के अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भी लागू किया जाएगा. ताकि बड़े चौराहे व्यवस्थित किये जा सके.
रात में भी सक्रिय रहेगा अतिक्रमण निरोधक दल
शाम के बाद रात को भी अतिक्रमण निरोधक दल सक्रिय रहेगा और फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करेगा. निगम आयुक्त ने निर्देश दिये है कि प्रतिदिन प्रात: 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा सायं 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक अतिक्रमण निरोधक दल सक्रिय रूप से अभियान संचालित करेगा. इस दौरान सडक़ एवं फुटपाथ पर किए गए अस्थायी अतिक्रमणों को हटाकर यातायात को सुगम, सुरक्षित एवं निर्बाध बनाए रखने की कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

भोपाल नगर निगम में 638 कर्मचारियों को जल्द मिलेगी पदोन्नति की खुशखबरी, सूचियां तैयार

Thu Jul 9 , 2026
विजय शर्मा भोपाल: नगर निगम में वर्षों ये पदोन्नति का इंतजार कर रहे 638 कर्मचरियों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है. जहां पदोन्नति को लेकर सिर्फ विचार ही चल रहा है वहीं दूसरे विभागों में पदोन्नति के आदेश भी कर दिए गए हैं. वर्षो से निगम में कर्मचारियों की […]

You May Like