शिवपुरी जिले में उतरी 1090 टन यूरिया की रैक

शिवपुरी: यूरिया खाद की रैक शिवपुरी रैक पॉइंट पर लगी जिससे जिले को 1090 मै. टन यूरिया प्राप्त हुआ है। 06 डबल लॉक गोदाम को 300 मै टन, 04 मार्केटिंग सोसायटी को 150 मै. टन, 06 सहकारी समितियों को 150 मै. टन, एम.पी.एग्रो को 30 मै. टन एवं निजी थोक उर्वरक विक्रेताओं को 460 मै. टन यूरिया प्राप्त हुआ। जिले की 6 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों को कुल 200 मै. टन यूरिया प्राप्त हुआ है।

प्राथमिक कृषि साख सह. समिति नरवर, नरौआ, बहगवां, दिहायला, सीहोर एवं काली पहाड़ी समितियों को 25-25 मीट्रिक टन यूरिया मिला है। डबल लॉक गोदामों में मार्कफेड शिवपुरी को 25 मै. टन, करैरा को 75 मै. टन, पिछोर को 75 मै. टन, कोलारस को 25 मै. टन, पोहरी को 25 मै. टन एवं बदरवास को 75 मै. टन यूरिया प्राप्त हुआ है।
विपणन सहकारी संस्था बैराड़ को 25 मै. टन, विपणन सहकारी संस्था मार्केटिंग खनियाधाना को 50 मै. टन, नल दमयंती विपणन सहकारी संस्था नरवर को 50 मै. टन एवं विपणन सहकारी संस्था मार्केटिंग कोलारस 25 मै. टन यूरिया प्राप्त हुआ है।

Next Post

मुनादी का असर, खुला-खुला नजर आया बाजार

Tue Dec 9 , 2025
सीहोर। सोमवार को शहर के व्यस्ततम गांधी रोड के अलावा मेन रोड भी काफी खुला- खुला नजर आया. हालांकि इस दौरान कुछ दुकानों का सामान नाली के बाहर रखा था, लेकिन नपा के अमले को देखकर उन्होंने सामान अंदर कर लिया था. शहर में अतिक्रमण के कारण बिगड़ते हालात और […]

You May Like

मनोरंजन