भोपाल नगर निगम में 638 कर्मचारियों को जल्द मिलेगी पदोन्नति की खुशखबरी, सूचियां तैयार

विजय शर्मा

भोपाल: नगर निगम में वर्षों ये पदोन्नति का इंतजार कर रहे 638 कर्मचरियों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है. जहां पदोन्नति को लेकर सिर्फ विचार ही चल रहा है वहीं दूसरे विभागों में पदोन्नति के आदेश भी कर दिए गए हैं. वर्षो से निगम में कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं हुई है. इससे जहां कर्मचारियों में सरकार के साथ ही निगम के अधिकारियों से नाराजगी बनी रहती है. अब जब सरकार ने पदोन्नति को लेकर सभी विभागों को स्वतंत्र कर दिया है. जो पात्र हैं उनको पदोन्नति दी जा रही है. लेकिन नगर निगम में अभी सिर्फ पदोन्नति वाले कर्मचारियों की सूची ही बनकर तैयार हो पाई है.

जबकि अभी तक अन्य विभागों की तरह निगम में भी आदेश जारी हो जाना चाहिए थे. निगम में पदोन्नति की सूची में लगभग 638 कर्मचारियों के नामों का चयन भी हो चुका है. लिस्ट बन चुकी है. वहीं नीचे स्तर पर कर्मचारियों को आश्वश्त कर दिया गया है. जिससे कर्मचारियों में खुशी तो है. लेकिन अभी तक आदेश ना होने से दुखी भी हैं. सूत्रो की माने तो पदोन्नति और विनियमित को नियमित करने के लिए महापौर और निगमायुक्त भी गंभीर हैं. और वह जल्द ही पदोन्नति के बाद नियमितीकरण की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश भी दे सकते हैं.
638 कर्मचारियों की मिली अनुमति
सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार नगर निगम में जिन 638 कर्मचारियों की पदोन्नति की सूची तैयार की गई है उनकी वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति भी मिल चुकी है. लेकिन विभागीय पदोन्नति समिति का गठन अभी नहीं किया गया. हालांकि उसकी निगम ने पूरी तैयारी कर ली है. बस समिति मे शामिल होने वाले नाम जारी नहीं हुए है. उसके बाद समिति की बैठक होगी जिसमें चर्चा उपरांत पदोन्नति का निर्णय लिया जाएगा उसके बाद नगर निगम का सामान्य प्रशासन विभाग पदोन्नति के आदेश जारी करेगा.
निगम में विनियमित को नियमित करने पर विचार
सूत्रों अनुसार नगर निगम में लगभग 1100 विनियमित कर्मचारी हैं. जिनमें से वर्ष 2000 तक के 500 कर्मचारी शामिल हैं. नगर निगम में विनियमित कर्मचारियों को नियमित करने पर भी विचार चल रहा है. अगर पदोन्नति होती है तो विनियमित कर्मचारियों को नियमित होने का रास्ता साफ हो जाएगा.

वर्ष 2000 तक कर्मचारी को किया जाना है नियमित
बताया जाता है कि नगर निगम में वर्ष 2000 तक विनियमित कर्मचारियों को ही नियमित किया जाना है. जिसमे 500 कर्मचारी शामिल हैं. वहीं नगर निगम में 638 पद खाली हो जाएंगे. जिन पर विनयिमित पात्र 500 कर्मचारी नियमित के नियम में आ रहे हैं, वहीं शेष पदों पर अनुकंपा नियुक्ति और अन्य से भरा जा सकेगा.

Next Post

15 दिन में टूटा लाखों का चेकडेम, पहली बारिश में खुली निर्माण की पोल

Thu Jul 9 , 2026
सिंगरौली:जिले की कठदहा ग्राम पंचायत में लाखों रुपये की लागत से निर्मित चेकडेम पहली ही बारिश में धराशायी हो गया। निर्माण पूरा होने के कुछ दिनों बाद ही संरचना के टूटने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में मानकों […]

You May Like