15 दिन में टूटा लाखों का चेकडेम, पहली बारिश में खुली निर्माण की पोल

सिंगरौली:जिले की कठदहा ग्राम पंचायत में लाखों रुपये की लागत से निर्मित चेकडेम पहली ही बारिश में धराशायी हो गया। निर्माण पूरा होने के कुछ दिनों बाद ही संरचना के टूटने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसके कारण मामूली बारिश का दबाव भी चेकडेम नहीं झेल पाया।

ग्रामीणों ने पूरे मामले की तकनीकी जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस बीच जनपद पंचायत अधिकारियों ने जांच टीम गठित करने की जानकारी दी है। अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य का मूल्यांकन अभी नहीं हुआ है और जांच में अनियमितता मिलने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई के साथ राशि की रिकवरी भी की जाएगी।

Next Post

MR-10 ब्रिज पर ट्रैफिक जाम में फंसे कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

Thu Jul 9 , 2026
MR-10 ब्रिज पर गुरुवार को भीषण ट्रैफिक जाम ने आम लोगों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों को भी परेशान किया। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी काफी देर तक जाम में फंसे रहे। लंबे समय तक वाहनों की कतारें लगी रहीं, जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में भारी परेशानी […]

You May Like

Play sound