हैप्पी अली को सहयोग करने वाला डॉक्टर पकड़ा

इंदौर. लव जिहाद और दुष्कर्म के आरोपों वाले चर्चित मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी इरफान अली उर्फ हैप्पी अली की मदद करने वाले एक स्थानीय डॉक्टर को हिरासत में लिया है. जांच एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि वह किस तरह आरोपी के संपर्क में था और उसने किन परिस्थितियों में उसकी सहायता की. इरफान अली ने अपनी पहचान छिपाकर खुद को हैप्पी पंजाबी बताकर राजस्थान की 21 वर्षीय युवती से नजदीकियां बढ़ाईं. आरोप है कि दोस्ती के बाद उसने शादी का झांसा दिया, धर्म बदलने का दबाव बनाया और प्रताड़ित भी किया. शिकायत में युवती ने सिगरेट से दागने तक की बात कही है. तफ्तीश में यह जानकारी सामने आई कि आरोपी को कई चरणों में एक डॉक्टर का सहयोग मिला था. इसी आधार पर पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. टीम यह जानने का प्रयास कर रही है कि उसने आरोपी की किस तरह मदद की, उसके साथ उसके संबंध क्या थे और इस पूरे मामले में उसकी भूमिका कितनी महत्वपूर्ण रही. मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि केस संवेदनशील है और सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है. आगे आवश्यकता पड़ने पर और भी लोगों को तलब किया जा सकता है.

Next Post

ट्रैक्टर ने घर में टक्कर मारी, महिला गंभीर घायल, दीवार टूटी

Thu Nov 20 , 2025
शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के दीगोद गांव में एक महिला को नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ट्रैक्टर घर की दीवार से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। दीगोद गांव निवासी […]

You May Like