स्ट्रीट डॉग ने 6 साल की मासूम को किया लहूलुहान, पिता ने बचाया

उज्जैन: स्ट्रीट डॉग का आतंक एक बार फिर सामने आया है। घर के बाहर खेल रही मासूम को बुरी तरह नोंच लिया। पिता ने मासूम बेटी की जान बचाई और अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने हालत देख उपचार के लिए भर्ती किया है।इंदौर रोड पंथ पिपलाई मैं रहने वाले धर्मेंद्र अग्रवाल की 6 वर्षीय पुत्री शिवानी घर के बाहर बच्चों के बीच खेल रही थी इस दौरान स्ट्रीट डॉग आया और शिवानी पर हमला कर दिया। स्ट्रीट डॉग के हमले में मासूम गिर पड़ी इस दौरान डॉग ने उसे नोचना शुरू कर दिया। आसपास खेल रहे बच्चे जान बचाकर भागे वहीं आवाज सुनकर शिवानी के पिता घर से बाहर आए और अपनी बेटी की जान बचाई। लेकिन इस बीच 6 साल की शिवानी बुरी तरह से घायल हो चुकी थी।

उसके चेहरे पर स्ट्रीट डॉग ने गहरे जख्म कर दिए थे। शिवानी को उसके पिता खून से लथपथ हालत में चरक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख मासूम को भर्ती किया है। कान से लेकर गाल तक जख्म अधिक होने पर डॉक्टर ने टांके लगाकर उपचार किया है। मासूम शिवानी दर्द से कराह रही थी। उसे ठीक होने में समय लग सकता है।

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक स्ट्रीट डॉग का आतंक काम नहीं हो रहा है कुछ दिन पहले ही आठवीं की छात्रा को स्कूल जाते समय एटलस चौराहा क्षेत्र में स्थित डॉग ने हमला कर घायल किया था। इससे पहले जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के बोहरा समुदाय की मासूम स्ट्रीट डॉग की दहशत में अपनी जान गवा चुकी है।
प्रतिदिन स्ट्रीट डॉग के हमले में 15 से 20 लोग शिकार हो रहे हैं जिसमें बच्चों की संख्या अधिक है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद सार्वजनिक स्थानों से स्ट्रीट डॉग को हटाने का अभियान दिखाई नहीं दे रहा है। लगातार मामले सामने आने के बाद भी शासन प्रशासन स्ट्रीट डॉग को लेकर गंभीर दिखाई नहीं दे रहा है।

Next Post

नर्मदापुरम को पहली पारी में बढ़त के आधार पर हरदा ने दी मात

Sun Dec 7 , 2025
नर्मदापुरम। एमपीसीए ग्राउंड पर आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में हरदा ने नर्मदा पुरम को हराया। नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ के मानसेवी सचिव प्रदीप तोमर ने बताया कि हरदा ने पहली पारी में 243 रन बनाए जवाब में नर्मदापुरम की टीम 142 रनों पर सिमट गई।जिसमें हरदा की ओर से […]

You May Like