मनीला में घर में आग लगने से दो लोगों की मौत

मनीला 02 सितंबर (वार्ता) फिलीपींस की राजधानी मनीला में एक घर में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गयी एवं छह साल की एक बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई।

अग्नि सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस हादसे में तीन साल की बच्ची और उसकी नानी की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि आग सोमवार रात करीब 11:55 बजे मेट्रो मनीला के मालाबोन शहर में लगी जिससे पीड़ित घर की दूसरी मंजिल पर फंस गए।

उन्होंने बताया कि छह साल की बच्ची के हाथ, पैर और बाजू बुरी तरह जल गए हैं। उसका इलाज एक स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

दमकलकर्मियों ने एक घंटे से भी कम समय में आग बुझा दी। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Next Post

स्वास्थ्य क्षेत्र पर दस हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं लागू-पिनाराई

Tue Sep 2 , 2025
तिरुवनंतपुरम 02 सितंबर (वार्ता) केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में व्यापक बदलाव आए हैं और सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को लागू किया गया है। उन्होंने कहा, “आलोचनाओं के बावजूद हमने पाँच […]

You May Like