सांसद कुशवाहा ने रेल मंत्री वैष्णव को डबरा में आर.ओ.बी. निर्माण के संबंध में अनुरोध पत्र सौंपा

ग्वालियर। ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से सौजन्य भेंट कर ग्वालियर संसदीय क्षेत्र के डबरा शहर में आर.ओ.बी. (रेलवे कॉसिंग ठाकुर बाबा मंदिर के पास) के निर्माण के संबंध में अनुरोध पत्र सौंपा।

अभी भितरवार,चिनोर से झांसी व ग्वालियर की ओर जाने वाला ट्रैफिक डबरा शहर से गुजरता है जिसकी वजह से रेलवे कॉसिंग पर ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इस आर.ओ.बी. के निर्माण से यातायात व्यवस्था सुगम हो जाएगी तथा शहर के लोगों को एक ओर से दूसरी ओर जाने के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा साथ ही समय की बर्बादी भी रुकेगी, इसके साथ शहर के अंदर होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

Next Post

ग्राहक के पास जाने की कहकर निकला सराफा कारोबारी लापता

Sat Feb 15 , 2025
भिंड। शहर के बतासा बाजार स्थित जैन चैत्यालय मंदिर में रहने वाले सर्राफा कारोबारी लापता हो गए हैं। वे अपने घर से एक ग्राहक के पास जाने की कहकर निकले थे। शाम तक इनका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो पता चला कि यह इटावा रोड […]

You May Like