प्रभारी मंत्री परमार ने बेलाताल में किया सौंदर्यीकरण केंद्र का शुभारंभ, तिरंगा यात्रा में हुए शामिल

दमोह। जिले के प्रभारी मंत्री एवं उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा व आयुष विभाग मंत्री इंदर सिंह परमार का दो दिवसीय प्रवास शनिवार को संपन्न हुआ। मंत्री परमार ने आयुष विभाग कार्यालय पहुंचकर पौधारोपण किया और विभागीय कार्यों की जानकारी ली। इसके बाद वे बेलाताल पहुंचे, जहां सौंदर्यीकरण के तहत बनाए गए पर्यटक स्थल सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया। इस दौरान होमगार्ड/एसडीईआरएफ के सहयोग से नाव पर तिरंगा यात्रा भी निकाली गई, जिसमें मंत्री ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री परमार ने पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी को निर्देश देते हुए पायलट और फॉलो ड्यूटी में तैनात उपनिरीक्षक उत्तम चंद वंशपाल, एएसआई ब्रजबिहारी गौतम, प्रधान आरक्षक राजेश चौबे, राजेश पचौरी, आरक्षक सुनील मंडल और आरक्षक केके द्विवेदी को पुरस्कृत करने की घोषणा की। बांदकपुर के कार्यक्रम उपरांत वे कुंडलपुर से सीधे पन्ना के लिए रवाना हुए।

Next Post

गोपाल मंदिर पर धूमधाम से मनेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधाकृष्ण सजेंगे बेशकीमती गहनों से

Fri Aug 15 , 2025
ग्वालियर । नगर निगम द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव फूलबाग स्थित गोपाल मंदिर पर 16 अगस्त को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। विगत कई वर्षों से जन्माष्टमी महोत्सव में फूलबाग पर गोपाल मंदिर स्थित भगवान श्री कृष्णराधा को उनके प्राचीन बेशकीमती आभूषणों से सुसज्जित किया जाता रहा है, तब से प्रतिवर्ष गोपाल […]

You May Like