नियमित भ्रमण कर आमजन से करें संवाद, समस्या का करें निराकरण: कलेक्टर

जबलपुर: कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री जन.विश्वास अभियान.2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने कहा कि जन.विश्वास ही सुशासन और जनकल्याण की सबसे महत्वपूर्ण आधारशिला है। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र का भ्रमण कर आमजन से संवाद करने, उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने और शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई और लोक सेवा गारंटी के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों का समय.सीमा में निराकरण करने पर विशेष जोर दिया।

समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने ऊर्जा विभाग को जले हुए ट्रांसफार्मरों का समय पर सुधार, निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने तथा बिजली संबंधी शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही शिक्षा विभाग को विद्यार्थियों को साइकिल और पाठ्यपुस्तकों का समय पर वितरण, मध्याह्न भोजन की व्यवस्था, संादीपनी विद्यालयों का बेहतर संचालन, नामांकन बढ़ाने, ड्रॉप.आउट रोकने तथा शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कहा। वहीं पुलिस विभाग को लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निराकरण, महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की प्रभावी जांच, मुस्कान अभियान का बेहतर संचालन, स्कूल.कॉलेजों के आसपास असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई तथा नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए।
इन विषयों पर भी गई समीक्षा
इस मौके पर राजस्व विभाग को लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों का निराकरण करने तथा फार्मर आईडी तैयार कराने के निर्देश भी दिए गए। और महिला एवं बाल विकास विभाग की लाड़ली लक्ष्मी और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा भी कलेक्टर द्वारा की गई। बैठक में जिले की प्रमुख अधोसंरचना परियोजनाओं, विजन डॉक्यूमेंट की प्रगति, उद्योग संवाद, औद्योगिक प्लॉट आवंटन, सिंगल विंडो के लंबित आवेदनों, स्वरोजगार योजनाओं, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आईटीआई एवं पॉलीटेक्निक के विद्यार्थियों के रोजगार मेलों, एमएसएमई प्रोत्साहन योजना तथा स्टार्टअप नीति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मुख्यमंत्री जन.विश्वास अभियान को सफ ल बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष जाखड़, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गहलोत, अपर कलेक्टर नीता राठौर, रविशंकर राय, एके सिंह, शैलेंद्र सिंह सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

शहर की जीवन रेखा सड़क निर्माण में विधायक बने बाधक

Thu Aug 6 , 2026
इंदौर: महापौर के ड्रीम प्रोजेक्ट धार रोड चंदन नगर से एयरपोर्ट रोड को जोड़ने वाली सड़क निर्माण में विधायक ही बाधक बन गए हैं. विधायक चंदन नगर के रहवासियों को अपने क्षेत्र में विस्थापन करने का विरोध कर रहे है, जबकि रहवासी जाने को तैयार है. उपरोक्त कारण से महापौर […]

You May Like