पुलिस ने आदिवासी बस्ती में बांटे गर्म कपड़े

टीकमगढ़। पुलिस की महिला सेल ने मोहनपुरा पंचायत की आदिवासी बस्ती में मानवीय पहल की है। शनिवार को ठंड के मौसम को देखते हुए बच्चों को गर्म कपड़े और महिलाओं को कंबल बांटे।

एडिशनल एसपी विक्रम सिंह ने बताया कि महिला सेल

की टीम ने मोहनपुरा स्थित आदिवासी बस्ती में पहुंचकर जरूरतमंदों की सहायता की। इस दौरान बच्चों को फल भी दिए गए। टीम की ने बच्चों से बातचीत की और उनके सपनों को जानने का प्रयास किया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक टीम को दोबारा आने का आग्रह किया।

Next Post

बीना में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान: 17 दुकानों से सामान जब्त, 20 हजार का जुर्माना

Sat Nov 8 , 2025
बीना। शहर में शनिवार दोपहर नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। दोपहर करीब 12 बजे नगर पालिका कार्यालय में टीम एकत्रित हुई और गांधी तिराहे से अभियान की शुरुआत की गई। कार्रवाई के दौरान फुटपाथों और सड़कों पर रखे सामान को जब्त किया गया तथा संबंधित दुकानदारों पर […]

You May Like