ग्वालियर में कोरोना की एंट्री, मरीज मिला

ग्वालियर। ग्वालियर में कोरोना का एक मरीज मिलने से हडकंप मच गया है। प्रशासन ने ऐहतियात बरतने के निर्देश देते हुये आक्सीजन प्लांटों में बेडस आरक्षित करने के लिये निर्देश दिये है। कोरोना का मरीज पाये जाने की पुष्टि ग्वालियर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. सचिन श्रीवास्तव ने की है।

जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के श्रीराम कालोनी के एक निवासी 27 मई को मुंबई से लौटे तो तबियत खराब होने पर उन्होंने एक निजी चिकित्सक को दिखाकर एक्यूप्रोब लैब में जांच कराई, जहां उसमे काविड 19 के लक्षण पाये गये। इसके बाद खबर मिलने पर पुनः उनका सैम्पल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वायरोलॉजी लैब मेडीकल कालेज में कलेक्ट कर भेजा। डा. श्रीवास्तव ने बताया कि मरीज को होम आइसोलेशन में रखा है। इसके साथ ही मरीज के परिवार के सभी सदस्यों व उसके पड़ोसियों के 10 सेम्पल लेकर जांच को भेजे हैं। डा. श्रीवास्तव के अनुसार संभावित कोविड-19 को देखते हुए जिले में कोविड के लिये जयारोग्य चिकित्सालय मेडिकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय, सिविल हॉस्पीटल सहित चार निजी चिकित्सालय बिरला अस्पताल, आरजेएन अपोलो, सिम्स हॉस्पीटल, कल्याण मल्टीस्पेलिष्टी हॉस्पीटल में आवश्यकतानुसार निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बेड्स आरक्षित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। साथ ही ऑक्सीजन प्लांटों की सुचारू व्यवस्था प्रोटोकॉल अनुसार किये जाने हेतु संस्था प्रभारी संचालकों को निर्देश दिये हैं। संभावित कोविड 19 की जांच के लिये वायरोलॉजी लैब गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय को अधिकृत किया गया है।

Next Post

आज निकलेगी भगवान महेश की शोभायात्रा, भव्य तैयारियां

Tue Jun 3 , 2025
ग्वालियर। माहेश्वरी जिला सभा ग्वालियर के अध्यक्ष उमेश होलानी, सचिव दीपक पेडीवाल के तत्वाधान एवं संयोजक मोहन माहेश्वरी, रामेश्वर जाजू, कमल बाँगड़ के निर्देशन में भगवान महेश की शोभायात्रा अग्रसेन पार्क दौलतगंज से बुधवार को साँय 05:30 बजे प्रारम्भ होगी। शोभायात्रा महाराज बाड़ा, मोर बाज़ार, सराफा बाज़ार होते हुए डीडवाना […]

You May Like