
रीवा। नगर पालिक निगम रीवा के मेयर-इन-काउंसिल की बैठक महापौर अजय मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में चर्चा उपरांत कई प्रस्तावों पर निर्णय लिये गए जिनमें नगर पालिक निगम रीवा की पुर्नघनत्वीकरण योजनांर्गत निर्मित अटल पार्क के संचालन संधारण कार्य के निविदा स्वीकृति का अनुमोदन किया गया.
लीज नवीनीकरण प्रकरणों की स्वीकृति प्रदान की गई. रानीतालाब के संरक्षण एवं प्रबंधन का कार्य 35 माह के लिए ठेका पर दिए जाने हेतु प्रीमियम निर्धारण एवं निविदा आमंत्रण का अनुमोदन प्रदान किया गया. स्मार्ट टायलेट टेण्डर बिड क्योरी के रिप्लाय सर्टिफिकेशन का अनुमोदित किया गया. प्रधानमंत्री आवास योजना 02 बीएलसी घटक के 62 पात्र हितग्राहियों की सूची का अनुमोदित किया गया. कोठी कम्पाउण्ड जिला एवं सत्र न्यायालय रीवा के सामने निर्मित अधिवक्ता चेम्बर क्र. 5 एवं 1 का आवंटन बहाल करने की स्वीकृति दी गई. नगर पालिक निगम रीवा क्षेत्रांतर्गत स्ट्रीट लाइटों के संचालन एवं संधारण कार्य की निविदा स्वीकृति का अनुमोदित किया गया. योजना क्र. 6 विवेकानंद नगर में भूखण्ड क्र. 2/75 ए (सी) की निविदा स्वीकृति का निर्णय लिया गया. बैठक में निगम आयुक्त डॉ. सौरभ संजय सोनवणे एवं मेयर-इन-काउंसिल के सदस्य श्रीमती नीतू अशोक पटेल, धनेन्द्र सिंह बघेल, श्रीमती रमा दुबे, रवि तिवारी आदि मौजूद रहे.
निर्माण कार्यो की गुणवत्ता को लेकर महापौर नाराज
बैठक में चर्चा उपरांत महापौर ने निर्देश दिए कि कायाकल्प रोड का निर्माण कार्य गुणवत्तायुक्त हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए. साथ ही उन्होंने कहा कि उपयंत्री इसमें अपनी रिपोर्ट भी संलग्न करें. कुछ नालियों के निर्माण कार्यों पर असंतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने सख्ती से शटरिंग का प्रयोग करने के निर्देश दिए. कार्यस्थल पर निरंतर निगरानी रखी जाए और भूमिपूजन के बाद तत्काल कार्य प्रारंभ किया जाए. महापौर ने कहा कि नालियों के स्लैब बनाते समय सडक़ों की जल निकासी का ध्यान नहीं दिया जाता है. विंध्य बिहार क्षेत्र से इस संबंध में शिकायतें प्राप्त हुई हैं, अत: ऐसे सभी स्थानों पर होल कटिंग कराई जाए. बेसमेंट में पार्किंग की जगह दुकानों के निर्माण और जाम की स्थिति को देखते हुए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए.
