दीवाली के दिन महालक्ष्मी मंदिर में महाआरती,रात को कोशांबा पूजा

खण्डवा। जिले का एकमात्र लाल चौकी स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में धन की देवी का छह दिवसीय पर्व का 18 से 23 अक्टूबर 2025 तक धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा।

मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल एवं मंदिर पुजारी पं. बसंत महोदय ने छह दिवसीय आयोजन के बारे में बताया कि 18 अक्टूबर शनिवार धनत्रयोदशी को प्रात: 5.30 बजे मंगला आरती, 6 बजे कांकडा आरती, विशेष पूजन श्रृंगार आरती 8 बजे, 10 बजे ध्वजा पूजन, 10 बजे विशेष पूजन, 12 बजे नैवेद्य आरती, शाम 6 बजे धनवतंरी पूजन सहित धन के देवता कुबेर का आव्हान, विशेष पूजन एवं 10 बजे शयन आरती होगी।

ट्रस्टी शैलेष पालीवाल ने बताया कि,19 अक्टूबर 2024 रविवार रूप चौदस श्री हनुमान जयंती को प्रात: 5.30 बजे मंगला आरती, 6 बजे कांकडा आरती, विशेष पूजन श्रृंगार आरती 8 बजे, 9 बजे यम दीपदान, 12 बजे नैवेद्य आरती, विशेष पूजन रात्रि 8 बजे तथा 10 बजे शयन आरती होगी।

दीपावली के दिन उमड़ेगी भीड़

20 अक्टूबर सोमवार दीपावली महापर्व मुख्य दिवस प्रात: 5.30 बजे मंगला आरती, 6 बजे कांकडा आरती, विशेष पूजन श्रृंगार आरती 8 बजे, 9 बजे यम दीपदान, 10 बजे विशेष पूजन कुमकुम अर्चन, 12 बजे नैवेद्य आरती, शाम 7 बजे विशेष कुबेर पूजन, रात्रि 8 बजे महालक्ष्मी की महाआरती तथा रात्रि 01.01 बजे महानिशा काल सिंह लग्न में दक्षिण भारतीय पद्धति द्वारा पं. बसंत महोदय द्वारा कोशांबा पूजन द्राक्षार्चन तर्पण मार्जन विशेष पूजन होगा।

क्या है कोशांबा पूजन?

इस पूजन की महत्ता है कि इस महानिशा काल में माता लक्ष्मी को कोसा की साडी व विशेष श्रृंगार किया जाता है। यह साडी वर्ष में सिर्फ दीपावली के दिन रात्रि में ही माता लक्ष्मी को पहनाई जाती है। पूजन के दर्शन मात्र से मानव का कल्याण होता है। मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। यह पूजन रात्रि 3 बजे तक होता है। इसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाता है। 21 अक्टूबर मंगलवार अमावस को प्रात: 5.30 बजे मंगला आरती, 6 बजे कांकडा आरती, विशेष पूजन श्रृंगार आरती 8 बजे, 12 बजे नैवेद्य आरती, विशेष पूजन रात्रि 8 बजे तथा 10 बजे शयन आरती होगी।

22 अक्टूबर को विशेष आरती

22 अक्टूबर बुधवार प्रतिपदा को प्रात: 5.30 बजे मंगला आरती, 6 बजे कांकडा आरती,विशेष पूजन श्रृंगार आरती 8 बजे,12 बजे नैवेद्य आरती,विशेष पूजन रात्रि 8 बजे तथा 10 बजे शयन आरती होगी।

अन्नकूट पर 256 प्रकार का भोग

23 अक्टूबर गुरूवार भाईदूज एवं अन्नकूट महोत्सव के अंतर्गत मंदिर में 5.30 बजे मंगला आरती,6 बजे कांकडा आरती,अन्नकूट महोत्सव अंतर्गत 256 प्रकार के नैवेद्य का भोग लगाकर 10 बजे से 12 बजे भोग के दर्शन एवं भोग आरती होगी। इसी दिन दोपहर 4 बजे से अन्नकूट प्रसादी वितरण (अन्नकूट भंडारा) सायं 7 बजे तक होगा। विशेष पूजन रात्रि 8 बजे,10 बजे शयन आरती होगी।

दर्शन कर पुण्य लाभ लेने की अपील

इस आयोजन हेतु ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें सर्वश्री संरक्षक लखनलाल नागौरी,मधुकांता खंडेलवाल,अखिलेश गुप्ता (इंजी.),अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल, सचिव राकेश झंवर,उपाध्यक्ष गुरमीतसिंह उबेजा,डॉ. दिलीप हिंदूजा, कोषाध्यक्ष शैलेष पालीवाल, डॉ. राकेश शुक्ला, चंद्रशेखर मिश्रा, संतोष यादव, दीपक पालीवाल, राकेश पालीवाल,मंगलेश उपाध्याय,आनंद गुप्ता,अलकेश गुप्ता,आदि उपस्थित थे । खण्डवा की धर्मप्रेमी जनता छह दिवसीय पर्व में माता लक्ष्मी के दर्शन एवं अन्नकूट में आकर पुण्य लाभ लें ।

Next Post

कांग्रेस का राष्ट्रीय टैलेंट हंट: युवा प्रवक्ताओं को मिलेगा प्रशिक्षण

Thu Oct 16 , 2025
आशीष कुर्ल भोपाल। कांग्रेस ने युवा प्रवक्ताओं और पैनलिस्टों को तैयार करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय टैलेंट हंट प्रोग्राम की शुरुआत 17 जुलाई 2025 को की थी। इस पहल का नेतृत्व पार्टी के मीडिया और प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा कर रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य पार्टी की विचारधारा […]

You May Like