
उज्जैन। कर्ज में डूब चुके युवक ने बीती रात जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगडऩे पर पत्नी अस्पताल लेकर पहुंची। पुलिस युवक के बयान दर्ज करने का प्रयास कर रही है। राज रॉयल कॉलोनी में रहने वाला दीपक पिता कालूराम ड्रायवरी करता है उसने कई लोगों से कर्ज लिया था। चार लाख से अधिक कर्ज होने और समय पर नहीं लोटा पानी के चलते कर्ज देने वाले उससे तकादा कर रहे थे। शनिवार को भी कुछ लोग उसके घर पहुंचे थे लेकिन दीपक घर पर नहीं मिला था। इस बात की जानकारी परिजनों ने उसे दी तो रात 12 बजे दीपक घर पहुंचा और फसल में छिडक़ने वाला कीटनाशक पी लिया। हालत बिगडऩे और उल्टियां करने पर पत्नी ने उसे देखा तो उपचार के लिए चरक भवन लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने भारती कर उपचार शुरू किया। पत्नी ने बताया कि कर्ज के चलते अधिकांश समय घर से बाहर ही रहते हैं। मामले की सूचना अस्पताल से पुलिस को दी गई। रात में ही बयान दर्ज करने पुलिस चरक भवन पहुंची लेकिन हालात ठीक नहीं होने पर बयान दर्ज नहीं हो पाए।
