उपमुख्यमंत्री देवड़ा बोले 2028 में शानदार होगा सिंहस्थ का आयोजन

उज्जैन। केंद्रीय बजट से लेकर 2028 तक बेबाक तरीके से अपनी बात कहने के लिए मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा उज्जैन आए, उन्होंने केंद्र सरकार से लेकर मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जो तैयारी की जा रही है उसको लेकर सिलसिलेवार अपनी बात रखी। महाकाल की नगरी उज्जैन में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि सिंहस्थ के लिए विशेष प्रावधान भी किए जाएंगे। राजस्व बढ़ाने के प्रयास भी होंगे।

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि केंद्रीय बजट जिस प्रकार से आया है ऐसे में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक को इसका लाभ मिला है। प्रदेश की दशा और दिशा के लिए यह बजट मिल का पत्थर साबित होगा । देवड़ा ने कहा कि 2028 महापर्व शानदार तरीके से मनाया जाएगा। आने वाले बजट में और विशेष प्रावधान किए जाएंगे, राजस्व प्राप्ति की चिंता भी अब दूर हो जानी चाहिए। नए-नए नवाचार किए जा रहे हैं। चुनौतियों का समाधान निकाला जा रहा है। मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा के अनुसार पत्रकारों से चर्चा करते हुए उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि मध्यम वर्ग के लिए वर्ष 2014 में आय पर शून्य कर स्लैब ढाई लाख रुपये था, जो 2019 में 5 लाख और 2023 में 7 लाख किया गया। इस वर्ष के बजट में इसे 12 लाख कर दिया गया है। इससे मध्यम वर्ग को अपने दायित्व निभाने में काफी मदद मिल जाएगी।

उज्जैन आए उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के साथ सांसद अनिल फिरोजया, भाजपा जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल, ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेश धाकड़, विधायक अनिल जैन, महापौर मुकेश टटवाल से लेकर निगम सभापति कलावती यादव, दिनेश जाटवा, तमाम भाजपाई उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के साथ इस दौरान मौजूद रहे।

 

उप मुख्यमंत्री ने की मुख्यमंत्री की तारीफ

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सिंहस्थ 2028 का आयोजन बेहद शानदार तरीके से होगा। देश भर से जो करोड़ों श्रद्धालु आएंगे उनके लिए उज्जैन को हम बेहतर तौर पर तैयार करेंगे। सीएम डॉ. यादव की तारीफ करते हुए देवडा ने कहा कि लगातार उज्जैन सिंहस्थ के लिए वे शिद्दत से व्यवस्थाएं जुटा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने केंद्रीय बजट को सर्व स्पर्शी बताते हुए कहा कि इसमें गरीब महिलाएं किसान और युवाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। आयकर छूट सीमा को 7 लाख से बढक़र 12 लख रुपए करने के निर्णय की भी उपमुख्यमंत्री से देवड़ा ने प्रशंसा की।

Next Post

माधव लॉ कॉलेज के वार्षिकोत्सव में रंगारंग आयोजन

Sun Feb 16 , 2025
ग्वालियर। माधव विधि महाविद्यालय का वार्षिक उत्सव तीन सत्रो में आयोजित किया गया, पहले सत्र के मुख्य अतिथि विजय दीक्षित, मुख्य वक्ता डॉ उमाशंकर पचौरी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ राजेंद्र प्रसाद बांदिल ने की। द्वितीय सत्र सांस्कृतिक रहा जिसके मुख्य अतिथि केंद्रीय पुलिस अकादमी भोपाल के अताउल्लाह सिद्दीकी, विशिष्ट […]

You May Like