
धार । बांग्ला बिलोद में आदिवासी नाबालिग किशोरी के साथ हुई शर्मनाक दुष्कर्म की घटना को लेकर हिंदू समाज का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि बांग्ला बिलोद निवासी अमजद नामक युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया, जिसके बाद पीड़िता ने मृत शिशु को जन्म दिया।
इस जघन्य अपराध के बाद से सकल हिंदू समाज कठोर कार्रवाई की मांग पर अड़ा हुआ है। हिन्दू नेता निर्भय सिंह पटेल ने बताया की पहले भी चौकी पर पहुंचकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा था, जिसमें आरोपी अमजद के घर को जमीदोज करने सहित अन्य सख्त मांगें शामिल थीं।
लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से समाज में भारी असंतोष है। इसी को लेकर आज बांग्ला गाँव में हिंदू समाज की एक बड़ी बैठक आयोजित की गई, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 30 अक्टूबर को फोर लेन चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा
