
भोपाल। राजधानी के कोलार इलाके में बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. आरोपी वारदात के बाद से फरार चल रहे हैं. पुलिस ने कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में वाधा डालने का केस दर्ज किया गया है. पुलिस जानकारी के अनुसार बिजली विभाग की विजिलेंस शाखा में प्रबंधक रूपेश सिंह अपनी टीम के साथ ग्राम कजलीखेड़ा में कार्रवाई के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान आरोपी भंवरलाल लोधी ने कार्रवाई का विरोध किया. आरोपी ग्राम की महिला सरपंच का पति है. बिजली कर्मचारियों से नाराजगी जाहिर करते हुए भंवरलाल ने अपने पुत्र अभिषेक और गांव के एक और साथी मनीष के साथ मिलकर बिजली कर्मचारियों के साथ हाथापाई कर दी. आरोपी इस घटना के बाद पुलिस के द्वारा पकड़े जाने के ड़र से मौके वारदात से फरार भी चल रहे हैं. बिजली कर्मचारियों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी है.
