
शाजापुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शाजापुर जिले के कालापीपल तहसील के पोलायकलां गाँव पहुँचे। उन्होंने किसानों के खेतों में जाकर फसलों को हुए नुकसान का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने किसानों से संवाद करते हुए उनकी समस्याएँ सुनीं और आश्वासन दिया कि सरकार किसानों के साथ है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान की भरपाई के लिए तत्परता से कदम उठा रही है।
