तानसेन समारोह का दूसरा दिन : सुनील पावगी और घनश्याम सिसौदिया ने दी प्रस्तुति

ग्वालियर: 101वें तानसेन समारोह के आज मंगलवार को दूसरे दिन की शुरुआत ध्रुपद संगीत के साथ हुई। इसमें वर्षा मित्रा, संजय आफले और संजय देवले ने संगीतमयी प्रस्तुति दी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान 3 प्रस्तुतियां हुईं। दूसरी प्रस्तुति हवाईन गिटार पर सुनील पावगी ने दी, जिनके साथ तबले पर सलीम अल्हावाले और गिटार पर साहिब सिंह का जोरदार तालमेल रहा।

सुनील पावगी को संगीत के क्षेत्र में मध्यप्रदेश शिखर सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।कार्यक्रम की तीसरी प्रस्तुति सारंगी वादन रही, जिसमें दिल्ली से आए घनश्याम सिसौदिया ने अपनी कला का अनूठा उदाहरण पेश किया। तबले पर इनका साथ दिया बलराम सिसौदिया ने और सारंगी पर उनके साथ श्रीकृष्ण सिसौदिया रहे। घनश्याम सिसौदिया और श्रीकृष्ण सिसौदिया पिता पुत्र है जिन्होंने एक ही मंच पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन प्रतिभा त्रिवेदी ने किया।

Next Post

जिओ साइंस म्युज़ियम का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मना

Tue Dec 16 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर में आज महाराज बाड़े पर स्थित जीएसआई जिओ साइंस म्युज़ियम का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।म्यूजियम में पृथ्वी की उत्पत्ति, भूवैज्ञानिक प्रक्रियाओं तथा आदिम जीवन से मानव विकास तक की यात्रा को आकर्षक ओएवं शैक्षणिक रूप में प्रदर्शित किया गया है। इस अवसर पर दिल्ली से आए भूविज्ञान […]

You May Like