सतना : जिले में इन दिनों बिजली संकट गहराता जा रहा है.शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों मनमानी बिजली कटौती का दौर लगातार जारी है. बिना किसी पूर्व सूचना के घंटों बिजली गुल रहने से आम जनता, व्यापारी और छात्र वर्ग भीषण गर्मी और उमस के बीच परेशान हैं. बिजली विभाग के इस लचर रवैये से उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है.
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बिजली कंपनी द्वारा कटौती का कोई निश्चित समय या शेड्यूल तय नहीं किया गया है. दिन हो या रात, कभी भी अचानक बिजली काट दी जाती है जो कई-कई घंटों तक गुल रहती है. इस अघोषित और लगातार कटौती के कारण घरेलू कामकाज के साथ-साथ छोटे उद्योग, पानी की सप्लाई और व्यापार पूरी तरह प्रभावित हो रहा है. वहीं गर्मी और उमस के बीच बच्चों और बुजुर्गों का बुरा हाल है.
इस मामले में जब बिजली विभाग के अधिकारियों से बात की गई तो उनका तर्क था कि ग्रिड पर बढ़ते लोड को नियंत्रित करने और समय-समय पर फाल्ट सुधारने के लिए
लोड रिलीव किया जाना जरूरी होता है.
हालांकि उपभोक्ता विभाग के इस तर्क से बिल्कुल संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं. उनका आरोप है कि लोड रिलीव के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति और मनमानी की जा रही है.
इनका कहना
लोड रिलीव के कारण बिजली कटौती की जा रही हैं यह सतना बस में नहीं बल्कि हर जगह अलग अलग समय में कटौती हो रही
प्रशांत सिंह
अधीक्षण अभियंता
